{"_id":"5da5b08a8ebc3e013202a9d7","slug":"medical-bareilly-news-bly380228237","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी मेडिकल स्टोर पर छापा, मचा हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी मेडिकल स्टोर पर छापा, मचा हडकंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। सोमवार को दुकानें बंद करके भागे मेडिकल स्टोर संचालकों को दूसरे दिन मंगलवार को दुकानें खुली होने पर औषधि सहायक आयुक्त की टीम ने धर दबोचा। इस दौरान उन्होंने बंद करके भागे मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस चेक करने के साथ फार्मासिस्ट की उपस्थिति की भी जांच की। जिसमें सब कुछ सही होना पाया गया।
विधायक द्वारा बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर की शिकायत पर आगरा मंडल के औषधि सहायक आयुक्त के नेतृत्व में सोमवार को टीम ने तिलहर व मीरानपुर कटरा में छापा मारा था। मेडिकल की दुकानों का निरीक्षण करते समय कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे आगरा मंडल के सहायक आयुक्त औषधि शिवशरण सिंह के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों की टीम दोबारा तिलहर पहुंच गई और सरकारी अस्पताल के पास तीन मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त ने बताया कि तीनों दुकानों का लाइसेंस सही पाया गया है। अस्पताल के सामने एक दुकान सोमवार और मंगलवार को दोनों दिन बंद पाई गई। जिसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। जांच के लिए आई टीम में मुरादाबाद के औषधि निरीक्षक मुकेश जैन, बिजनौर व अमरोहा के औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, राजेश कुमार शामिल रहे।