{"_id":"603e94c78ebc3ee6487f046b","slug":"mechanical-engineering-team-captured-the-trophy-bareilly-news-bly439149144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेकेनिकल इंजीनियरिंग की टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेकेनिकल इंजीनियरिंग की टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास के ग्राउंड पर एमजेपीआरयू क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मैच मंगलवार को मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की टीम के बीच खेला गया। इसमें मेकेनिकल इंजीनियरिंग की टीम विजेता रही।
चैंपियनशिप की मैनेजमेंट कमेटी में निखिल तिवारी, हरिकेश पटेल, सचेत सौरभ, आर्यन, रितेश यादव, देवाशीष रहे। समापन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. ओपी उपाध्याय, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर जेएन मौर्य, चीफ वार्डन प्रोफेसर योगेंद्र प्रसाद, डॉ. एके सिंह, सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा, मीडिया सेल के तपन वर्मा मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण के बाद कुलपति ने पीजी छात्रावास के सामने पौधरोपण भी किया। ब्यूरो

स्वयं सेवकों को समझाया श्रम एवं प्रबंधन का महत्व
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के ईटीआई प्रशिक्षण शिविर में चौथे दिन श्रम एवं प्रबंधन का महत्व बताया गया। मुख्य वक्ता मध्य प्रदेश के ईटीआई सह समन्यक राहुल सिंह परिहार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद डॉ. पंकज शर्मा ने कार्यक्रम की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता ने शिविरों के आयोजन एवं गतिविधियों पर बात रखी। गांवों का सर्वे कर वहां की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करने, समय, श्रम एवं प्रबंधन का महत्व स्वयं सेवकों को बताने, दायित्वों के निर्वहन की सीख देने का सुझाव दिया। विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डॉ. अशोक सिंह ने ईटीआई प्रशिक्षण में कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक और ईटीआई डॉ. सोमपाल सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन