फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayur Talwar, close to officers and politicians, had demanded extortion of Rs 5 crore

Bareilly News: अफसरों और राजनेताओं का करीबी मयूर तलवार, मांगी थी पांच करोड़ रंगदारी

Thu, 20 Feb 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mayur Talwar, close to officers and politicians, had demanded extortion of Rs 5 crore
बरेली। कथित मीडिया कर्मी मयूर तलवार राजनेताओं और अफसरों से नजदीकी दिखाकर लोगों को डराता, धमकाता और रंगदारी वसूलता है। एसपी सिटी के आदेश पर बारादरी थाने में उसके खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसके बाद से वह घर से लापता है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रतिष्ठित लोगों के साथ की उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

बारादरी थाने के चौधरी तालाब इलाके में रहने वाले मयूर तलवार का फेसबुक एकाउंट ऐसे फोटो से भरा है जिनमें वह राजनेताओं और पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ दिख रहा है। उसके सोशल मीडिया एकाउंट पर एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी ट्रैफिक अकमल खान के साथ कई फोटो हैं। पूर्व में एसएसपी रहे सुशील चंद्रभान और मौजूदा आईजी डॉ. राकेश सिंह के साथ खाना खाते हुए भी उसने फोटो उसमें मौजूद है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और सांसद संतोष गंगवार के साथ गुफ्तगू करते हुए उसके कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अधिकारियों और राजनेताओं से करीबी के बल पर मयूर तलवार एक लड़की को भी अपने साथ रखता है। विधवा महिला के मकान पर कब्जा करने और उससे पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उसके करीबियों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं से करीबी दिखाकर वह कई लोगों से ठगी भी कर चुका है। शहर में कुछ अन्य स्थानों पर भी उसने मकानों और भूमि पर कब्जे किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed