फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayor sitting in corporation office, change drill starts

निगम दफ्तर में बैठे मेयर, बदलाव की कवायद शुरू

Fri, 15 Dec 2017 02:18 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 15 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mayor sitting in corporation office, change drill starts
मेयर
मुख्यमंत्री से नगर निगम को सरकार की मंशा और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप चलाने के टिप्स लेकर लौटे मेयर उमेश गौतम बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे नगर निगम ऑफिस पहुंचे और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। मेयर ने निगम दफ्तर में करीब डेढ़ घंटे का समय बिताया।
विज्ञापन

मेयर ने निगम दफ्तर पहुंचकर सबसे पहले अतिक्रमण अभियान के बारे में जानकारी ली। कहा, चार टीमें बनाकर बिना किसी भेदभाव के अभियान तेजी से चलाया जाए। अधिकारियों ने जब संसाधनों का अभाव बताया तो मेयर ने कहा कि पहले कम से कम दो टीमें बनाकर अभियान चलाया जाए। इसके बाद उन्होंने नगर निगम के जोन ऑफिस की जानकारी तो पता लगा कि जोन दो और तीन का ऑफिस नगर निगम में ही है। इस पर जोन तीन का ऑफिस सुरेश शर्मा नगर में बनाने की बात कही। जोन एक का ऑफिस खलीलपुर, जोन दो का नगर निगम, जोन तीन का सुरेश शर्मा नगर और जोन चार का प्रेमनगर में सीआई पार्क की दुकान में होगा। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे उन्होंने सभी जोन की अलग-अलग समीक्षा बैठक भी बुलाई है। इसके अलावा उन्होंने नाला सफाई की भी जानकारी ली। कहा कि सभी नाले और नालियां नक्शे पर नजर आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed