फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayor sir Dust has become a colic, do something

मेयर साहब! धूल बन गई शूल, कुछ करिए

Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mayor sir Dust has become a colic, do something
मेयर को ज्ञापन देने पहुंचे प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन, कहा- अधूरे छोड़ दिए हैं सड़कें-नाले, हर तरफ लगा है जाम
विज्ञापन

आम जनजीवन के साथ व्यापार की भी हो चुकी है हालत खराब
बरेली। शहर की दुर्दशा आखिरकार व्यापारियों के लिए भी बर्दाश्त से बाहर हो गई है। बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मेयर उमेश गौतम को सड़कों की दुर्दशा के बारे में ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने कहा कि शहर में कई सड़कों और नालों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। हर तरफ जाम में फंसे शहर में भीषण धूल उड़ रही है जो सेहत के साथ कारोबार भी चौपट कर रही है।
संगठन के चेयरमैन सतीश अग्रवाल ने मेयर से कहा कि नगर निगम ने शहर में कई सड़कों का निर्माण अधूरा ही छोड़ दिया है। इसके साथ कई नालों का निर्माण भी काफी समय से आधा-अधूरा पड़ा है। अब इन अधूरी सड़कों और नालों की सुध न नगर निगम के अफसर ले रहे हैं न ही ठेकेदार। शहरवासियों और व्यापारियों के लिए यह भीषण समस्या बन चुकी है। इन्हीं कारणों से शहर में हर तरफ जाम लग रहा है जिसने शहर के आम जनजीवन के साथ व्यापार की भी हालत खराब कर दी है।
विज्ञापन

महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने कहा कि शहर में कई हिस्सों में जलभराव से बरसात के इतने समय बाद भी निजात नहीं मिल पा रही है। संक्रामक रोगों का मौसम होने के बावजूद नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पूरे शहर में धूल इस कदर है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। जिला महामंत्री भवानी दत्त जोशी ने कहा कि चौपुला से चौधरी तालाब तक सड़क बहुत दयनीय स्थिति में हैं। सीवर लाइन पड़ जाने के बावजूद अब तक सड़क नहीं बनाई गई है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। प्राथमिकता के आधार सड़क का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मेयर से कहा कि ये समस्याएं पूरे शहर को काफी समय से परेशान कर रही हैं लिहाजा इन समस्याओं का निस्तारण समय से होना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत डक्ट के निर्माण में सुरक्षा संबंधी पहलू की अनदेखी का भी आरोप लगाया। मेयर ने उन्हें एक महीने के अंदर समस्याआें का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अल वकील, विधान टंडन, मुकुल अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, मुकुंद वास, राजकमल भसीन, राजेश मल्होत्रा, पवन नारंग, अशोक गुप्ता, दिनेश रस्तोगी, पंकज रोहतगी, आलोक अग्रवाल, सचिन गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अमरजीत सिंह, संजीव अग्रवाल, संजीव गुप्ता, बबलू, दुर्गेश गुप्ता, संजीव साहनी, छैल बिहारी खंडेलवाल, दिनेश सिंह, राजीव पाठक, संजय गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed