फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayor's taunt on municipal officers

45 विकास कार्य थे महत्वपूर्ण, अफसरों ने हवा में उड़ाए

Sun, 04 Sep 2022 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 03:12 AM IST
विज्ञापन
Mayor's taunt on municipal officers
बरेली। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने विकास कार्यों के मामले में नगर निगम के अफसरों को कठघरे में खड़ा किया है। उन पर छवि धूमिल करने के लिए महत्वपूर्ण काम कराने में भी हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। कहा, विकास कार्यों के अति महत्व के 45 प्रस्तावों पर आठ महीने बाद भी टेंडर नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

मेयर ने इस बाबत नगर आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले साल दिसंबर में 45 विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इन पर जल्द से जल्द टेंडर करके काम शुरू कराने को कहा गया था, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी टेंडर नहीं हो सके हैं। बीच-बीच में भी कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। इससे नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है। सड़क, नाली, खड़ंजा निर्माण आदि के कार्यों के यह प्रस्ताव जनता की निरंतर मांग पर तैयार कराए गए थे।
विज्ञापन

70 से अधिक विकास कार्यों के टेंडर नहीं हुए
नगर निगम की ओर से नगर निगम निधि और अवस्थापना निधि से होने वाले 70 से अधिक विकास कार्यों के टेंडर होने थे, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में आचार संहिता लगी तो यह सभी कार्य अटक जाएंगे। पार्षदों को भी इसकी चिंता सता रही है कि उनके प्रस्तावों पर काम नहीं हुआ तो वे जनता को क्या जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed