{"_id":"6af76f1fcdb04f848b054abd","slug":"mayor-pa-and-another-person-threatened-extortion-of-five-lakh-rupees-demanded-bareilly-news-c-4-bly1015-1006816-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महापौर के पीए और एक अन्य को धमकाया, पांच लाख रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महापौर के पीए और एक अन्य को धमकाया, पांच लाख रंगदारी मांगी
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर गिफ्ट नहीं मिलने की नाराजगी में कुछ लोगों ने महापौर के पीए व एक अन्य को फोन कॉल कर धमकाया। पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एसएसपी से शिकायत के बाद कोतवाली में तीन आरोपियों के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
खुद को पत्रकार बताने वाले विनय कुमार शर्मा ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार शाम दो अलग-अलग नंबरों से उन्हें कॉल की गई। कॉल करने वालों ने अपना नाम मोहित उप्रेती और अखिलेश कुमार सिंह बताया। उन्होंने छोटी दिवाली पर महापौर के कैंप कार्यालय में दिवाली गिफ्ट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। आरोपियों ने विनय को महापौर का जनसंपर्क अधिकारी समझकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी और महापौर उमेश गौतम की फोटो लगाकर एक पोर्टल पर झूठी खबरें प्रकाशित की गईं। इन पोस्ट को व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुप में भी साझा किया गया। इसके बाद फोन कॉल कर पोस्ट हटवाने के बदले दिवाली गिफ्ट के साथ पांच लाख रुपये मांगे गए। रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। शिकायत में संजीव अग्रवाल का भी नाम है, जिस पर पोर्टल पर सामग्री लिखने का आरोप है।
विज्ञापन
महापौर के निजी सहायक ने लगाया आरोप
महापौर उमेश गौतम के पीए प्रद्युम्न वात्स्यायन ने जो रिपोर्ट कराई है, उसके मुताबिक बृहस्पतिवार रात दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उनके पास कॉल आई। आरोप है कि बातचीत के दौरान पीछे से आवाज आई कि उन्हें निपटा देंगे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है।