फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   may be demonstration by parent

अभिभावक आज कर सकते हैं प्रदर्शन

Sat, 27 Nov 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
may be demonstration by parent
बरेली। चनेहटी के एक स्कूल में बृहस्पतिवार को एक छात्र की शिक्षकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। छात्र का आरोप है कि तीन शिक्षकों ने उसे न केवल बुरी तरह पीटा, बल्कि उसका गला भी दबाया। शुक्रवार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना ने घटना की जानकारी ली। बाद में स्कूल में पढ़ाई कर रहे कुछ और बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात कर शनिवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने का एलान किया।
विज्ञापन

अंकुर ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को स्कूल में पढ़ाई कर रहे कुछ और बच्चों के अभिभावकाें से मुलाकात की। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में इस तरह पिटाई के कई मामले पहले भी हो चुके हैं। कम उम्र के शिक्षकों को रखा गया है। वे आए दिन बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। पहली बार मामला सामने आया है, लेकिन इससे पहले भी कई बार छात्रों की पिटाई हो चुकी है। अंकुर ने बताया कि अभिभावकाें का कहना है कि पीड़ित छात्र के पक्ष में शनिवार को प्रदर्शन करेंगे। अभिभावकों का कहना है कि मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed