फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maurya boasts more than 265 seats will bring

मौर्य का दावा- 265 से ज्यादा सीटें लाएंगे

Tue, 10 May 2016 01:50 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 10 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Maurya boasts more than 265 seats will bring
बीजेपी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2017 में सपा और बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा देते हुए 265 से ज्यादा सीटें लाने का दावा किया। बोले- 2014 में कांग्रेस मुक्त देश बनाया, उसको दोहराएंगे और प्रदेश को बारी-बारी से लूटने वाली ये दोनों क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार शाम को यहां पहुंचे मौर्य ने एक्जीक्यूटिव क्लब में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह हों या बसपा की सुप्रीमो मायावती, अगर भाजपा की सरकार आई तो भ्रष्टाचारी जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में साइकिल पर सपा का झंडा लगाकर अपराधी तत्व गुंडई कर रहे हैं। कब्जे किए जा रहे हैं। इसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने की जरूरत है। सपा सरकार किसान विरोधी है। कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता सूचियां देखते रहें क्योंकि सपा मतदाता सूची में नाम काटने की साजिश कर रही है। पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी एजेंडा नहीं है लेकिन यह पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल है। बोले- भाजपा सामूहिक नेतृत्व पर विश्वास करती हैं फिर भी किसी के नेतृत्व की जरूरत पड़ेगी तो इसका फैसला समय आने पर पार्टी हाईकमान करेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, प्रघुमभन, प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी तेजा गुर्जर, पूरनलाल लोधी, प्रशांत पटेल, गुलशन आनंद, बहोरन लाल मौर्य, महाराज सिंह, डॉ. श्यामबिहारी लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पुष्पेंदु शर्मा, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, मनोज थपलियाल, सुमनलता सिंह, हर्षवर्धन आर्य, संजीव अग्रवाल, आदेश प्रताप सिंह, जवाहरलाल, वीरेंद्र गंगवार वीरू, प्रतेश पांडेय, डॉ. एमएल मौर्य, चंचल गंगवार, नेमचंद्र मौर्य, डॉ. केएम अरोरा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन



इंसेट...
राजेश, धर्मपाल कालीबाड़ी में ही रह गए
बरेली। केशव प्रसाद मौर्य कालीबाड़ी के कालीदेवी मंदिर पहुंचे, जहां कैंट विधायक राजेश अग्रवाल और आंवला विधायक धर्मपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। मौर्य ने मंदिर में पूजा अर्चना की। बाद में राजेश के आवास पर पहुंचे और उनसे पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यहां से केशव एक्जीक्यूटिव क्लब के लिए रवाना हो गए लेकिन वहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राजेश और धर्मपाल नहीं पहुंचे। फतेहगंज पूर्वी और सैटेलाइट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महानगर कमेटी ने चांदी का मुकुट पहनाया। पवन मिश्रा कार्यकर्ता सम्मेलन में गदा भेंट करके स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed