फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tausif Raza Murder Case accused Pankaj had misled the Bareilly GRP

Maulana Tausif Raza Case: बिहार के मौलाना के हत्यारोपी पंकज ने जीआरपी को किया था गुमराह, अपना नाम बताया रहमान

Tue, 09 Jun 2026 10:45 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 10:45 AM IST
सार

बिहार के मौलाना तौसीफ रजा की हत्या के आरोपी पंकज राजपूत को बरेली जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पूछताछ में उसने जीआरपी को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने पहले अपना नाम रहमान बताया था, लेकिन जांच में हकीकत खुल गई। 

विज्ञापन
Maulana Tausif Raza Murder Case accused Pankaj had misled the Bareilly GRP
मौलाना तौसीफ का फाइल फोटो, जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी पंकज। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिहार के मौलाना तौसीफ रजा की हत्या के मामले में आरोपी पंकज राजपूत ने बरेली जीआरपी को गुमराह करने की कोशिश की। उसने पहले अपना नाम रहमान बताया, लेकिन जांच में उसकी पोल खुल गई। जीआरपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मोबाइल फोन चोरी को लेकर ट्रेन में मौलाना से उसका झगड़ा हुआ था। इसी दौरान मौलाना ट्रेन से नीचे गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मौलाना तौसीफ रजा का शव 27 अप्रैल को सुबह सात बजे बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर मिला था। वह उर्स-ए-ताजुश्शरिया में शामिल होकर 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन से किशनगंज लौट रहे थे। चार मई को उनकी पत्नी तबस्सुम ने बरेली आकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


200 यात्रियों से की गई पूछताछ 
इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन के कोच नंबर आठ, नौ और 10 के करीब 200 यात्रियों से पीएनआर नंबर के आधार पर पूछताछ की गई। सर्विलांस की मदद भी ली गई। इसके आधार पर शनिवार दोपहर पंकज राजपूत को जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इस मामले का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पंकज राजपूत मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान चौकी लाल बाग का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मोबाइल फोन चोरी को लेकर ट्रेन में मौलाना से उसका झगड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

शराब के नशे में था आरोपी 
आरोपी पंकज ने पूछताछ में बताया कि 26 अप्रैल को वह अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने बरेली आ रहा था। मुरादाबाद में उसने शराब पी थी। नशे में होने के कारण बरेली जंक्शन का उसे पता नहीं लगा और वह ट्रेन से उतर नहीं सका। बरेली जंक्शन से मौलाना ट्रेन में सवार हुआ। इसी दौरान पंकज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। इसी को लेकर उसकी मौलाना से झड़प हो गई। सोमवार को किशनगंज से मौलाना का पत्नी तबस्सुम और भाई समेत अन्य परिजन भी जीआरपी थाने पहुंचे। खुलासे पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की है।

गुमराह करने के लिए अपना नाम बताया रहमान
आरोपी ने पहले जीआरपी को गुमराह करने की कोशिश की। उसने अपना नाम पंकज के बजाय रहमान बताया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ट्रेन में मौलाना से झड़प के दौरान भी पंकज ने अपना नाम रहमान बताया था। जिस कोच में पंकज और मौलाना सवार थे, उसके यात्रियों से पूछताछ में इसकी पुष्टि हुई है।

मुरादाबाद अनुभाग के सीओ जीआरपी एके वर्मा ने बताया कि बिहार के मौलाना तौसीफ रजा की हत्या के मामले में मुरादाबाद निवासी पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी बरेली जंक्शन की टीम ने एक माह बाद हत्याकांड का खुलासा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed