फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   maulana tauqeer raza said High level investigation should be done in Udaipur murder case welcome comment of Supreme Court in Nupur Sharma case

मौलाना तौकीर बोले: उदयपुर हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, नुपुर शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत

Sun, 03 Jul 2022 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 04:50 PM IST
सार

तौकीर ने कहा कि उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। रांची में पुलिस फायरिंग में मारे गए बच्चों के परिवारों को भी झारखंड सरकार को मुआवजा देना चाहिए।

विज्ञापन
maulana tauqeer raza said High level investigation should be done in Udaipur murder case welcome comment of Supreme Court in Nupur Sharma case
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने उदयपुर हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, नुपुर शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया है। कहा, इससे संविधान और लोकतंत्र में यकीन रखने वालों का भरोसा और मजबूत हुआ है। मौलाना तौकीर शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा के प्रकरण पर सरकार के मौन धारण करने से ही देश में हालात बिगड़े हैं। उदयपुर में टेलर की हत्या हो या फिर रांची में बेकुसूर नाबालिग मुस्लिम बच्चों की मौत। इन सबके लिए नुपुर शर्मा की टिप्पणी और सरकार की खामोशी ही जिम्मेदार है। वक्त रहते नुपुर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया जाता तो देश को इन हालात का सामना नहीं करना पड़ता।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में मौलाना ने कहा कि उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। रांची में पुलिस फायरिंग में मारे गए बच्चों के परिवारों को भी झारखंड सरकार को मुआवजा देना चाहिए। मुआवजे को हिंदू और मुसलमान के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed