फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza said Government is forcibly removing loudspeakers

मौलाना तौकीर रजा बोले: सरकार जबरन उतरवा रही लाउडस्पीकर, आईएमसी की ओर से राष्ट्रपति को भेजा पत्र

Wed, 27 Dec 2023 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Dec 2023 09:59 PM IST
सार

तौकीर रजा ने कहा है कि सरकार धार्मिक जुलूसों में डीजे की इजाजत देकर खुले आम जनमानस को परेशानी में डालने का काम कर रही हैं तो दूसरी ओर अप्रत्यक्ष रूप से अजान पर पाबंदी लगाने के उद्देश्य से एक निश्चित डेसिबल के साथ प्रयोग किए जा रहे लाउडस्पीकर को जबरदस्ती उतरवा रही है।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza said Government is forcibly removing loudspeakers
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) ने राष्ट्रपति को एक पत्र भेजा है। इसमें आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों की सरकारें दोहरी नीति से काम कर रही है। एक ओर धार्मिक जुलूसों में डीजे की इजाजत देकर खुले आम जनमानस को परेशानी में डालने का काम कर रही हैं तो दूसरी ओर अप्रत्यक्ष रूप से अजान पर पाबंदी लगाने के उद्देश्य से एक निश्चित डेसिबल के साथ प्रयोग किए जा रहे लाउडस्पीकर को जबरदस्ती उतरवा रही है। यह न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना कर रही है। आरोप लगाया कि इन सरकारों ने सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने के आदेश की आड़ में अप्रत्यक्ष रूप से मस्जिदों से अजान बंद कराने का अभियान चला रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed