फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza said Azam Khan will benefit the community and the country

Bareilly News: 'आने वाले समय में आजम खान से कौम और मुल्क को होगा फायदा', मौलाना तौकीर ने दिया बयान

Wed, 24 Sep 2025 10:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 10:03 AM IST
सार

सपा नेता आजम खान जमानत मिलने पर जेल से बाहर आ गए हैं। उनकी रिहाई पर मुस्लिम संगठनों ने खुशी जताई है। बरेली के मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि आजम खान से आने वाले दिनों में कौम और मुल्क को फायदा होगा।  

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza said Azam Khan will benefit the community and the country
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद आजम खान की जेल से रिहाई पर बरेली में मुस्लिम संगठनों ने खुशी का इजहार किया है। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि आजम खान की रिहाई खुशी की बात है। उम्मीद करते हैं कि आने वाले वक्त में उनसे कौम को, मुल्क और प्रदेश को फायदा पहुंचेगा। मौलाना तौकीर का यह बयान मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी के माध्यम से प्रेस को जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन ने दिया मशवरा 
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि आजम खां उस व्यक्ति का नाम है, जिन्होंने समाजवादी पार्टी को खून और पसीने से सींचा। उनकी मेहनत का फल इतना मिला कि मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन अखिलेश यादव ने इस मुश्किल घड़ी में आजम खां का साथ नहीं दिया। मौलाना ने आजम खान को मशवरा देते हुए कहा कि वो पूरे प्रदेश में अपने बिखरे हुए साथियों को एकजुट करें और एक राजनीतिक पार्टी के गठन करें। 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारें।

विज्ञापन
Trending Videos

आजम की रिहाई से सपाइयों में खुशी 
करीब 23 महीने बाद आजम खान की रिहाई से बरेली के सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। झुमका चौराहे पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के साथ ही पूर्व विधायक सुल्तान बेग, सरफराज बली खां, रविंद्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, खालिद खां, बृजेश श्रीवास्तव आदि लोगों ने आजम खान का स्वागत किया। कई कारों के काफिले से आजम खां सीतापुर से रामपुर की ओर निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed