फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza demanded ban on Bajrang Dal and Vishwa Hindu Parishad after Bhiwani Murder Case

मौलाना तौकीर रजा बोले: धृतराष्ट्र की भूमिका से बाहर आएं पीएम मोदी, बजरंग दल और विहिप पर लगाएं पाबंदी

Fri, 24 Feb 2023 02:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 02:57 PM IST
सार

भिवानी हत्याकांड को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पर पाबंदी लगाई जाए। अगर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza demanded ban on Bajrang Dal and Vishwa Hindu Parishad after Bhiwani Murder Case
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी हत्याकांड को लेकर इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बरेली में शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि हत्यारों की हिमायत में जब सभाएं की जाने लगे, तब माहौल बिगाड़ने का पूरा अंदेशा है। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सरकार की सरपरस्ती में हो रहा है। सरकार को चाहिए कि ऐसे मामलों में जरा सी भी लापरवाही न करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री को धृतराष्ट्र की भूमिका से निकलकर दुर्योधनों और दुशासनों पर लगाम कसनी चाहिए। गली-गली दुशासन पैदा हो गए हैं।

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी 

मौलाना तौकीर रजा ने मांग की कि जिस तरह सिमी पर पाबंदी लगाई गई थी, उसी तरह बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पर पाबंदी लगाई जाए। अगर 15 दिन में सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो हम सड़कों पर आएंगे। जो कुछ होगा उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। संसद का घेराव करेंगे। पूरे हिंदुस्तान में विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

तौकीर रजा खान ने कहा कि जिनको संविधान में यकीन नहीं करते, उनके खिलाफ एकजुट होना चाहिए। राजस्थान में कन्हैया लाल की हत्या हुई थी तो किसी मुसलमान ने उस घटना का समर्थन नहीं किया था, लेकिन भिवानी हत्याकांड के आरोपियों का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed