फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza angry on stopping the Tiranga Yatra in Bareilly

Bareilly: तिरंगा यात्रा रोके जाने पर बिफरे मौलाना तौकीर रजा, कहा- मुसलमानों के खिलाफ अघोषित इमरजेंसी

Fri, 17 Mar 2023 03:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 03:11 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि उनकी तिरंगा यात्रा देश के मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश थी। यात्रा को रोकना गलत कदम था।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza angry on stopping the Tiranga Yatra in Bareilly
मौलाना तौकीर रजा

विस्तार

दिल्ली तक पैदल तिरंगा यात्रा पर रोक लगाने के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने तीखा प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अघोषित इमरजेंसी लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वक्त मिला तो 20 मार्च को राष्ट्रपति से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन


Umesh Murder: साबरमती जेल में प्लान, 11 फरवरी को असद समेत 9 लोगों ने अशरफ से मिलकर दिया अंतिम रूप, 24 को मर्डर
विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि उनकी तिरंगा यात्रा देश के मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश थी। यात्रा को रोकना गलत कदम था। यह इस बात का प्रतीक है कि देश भर के मुसलमानों के खिलाफ केंद्र सरकार ने अघोषित इमरजेंसी लागू कर दी है। एक तरफ नफरत और जुल्म बढ़ते जा रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार ने आरोपियों पर कार्रवाई की जगह मौन धारण कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारी आवाज को दबाया जा रहा'

मौलाना ने कहा कि सत्ता की ताकत से हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा को सभी धर्म और जाति के लोगों का सहयोग मिल रहा था, जिनको वह धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को पत्र भेजकर 20 मार्च को ज्ञापन लेने के लिए समय देने का आग्रह किया है। यदि समय मिलता है तो प्रतिनिधिमंडल महामहिम के समक्ष अपनी फरियाद रखेगा।

मौलाना के आवास से हटाए पुलिसकर्मी

आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस खान, मुहम्मद नदीम खान, मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी को भी मौलाना तौकीर के साथ नजरबंद किया गया था। बुधवार शाम ही डीएम के निर्देश पर नजरबंदी खत्म कर दी गई थी। इसके बाद मौलाना तौकीर के घर से पुलिसकर्मी बाहर आ गए थे। गुरुवार सुबह घर के बाहर से भी पुलिस हटा ली गई। हालांकि दरगाह इलाके में पुलिस की चहलकदमी बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed