फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin targeted Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav

UP News: 'अखिलेश यादव मुसलमानों के हितैषी नहीं, किया पक्षपात', सपा मुखिया पर मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान

Wed, 03 May 2023 05:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 May 2023 05:14 PM IST
सार

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सपा अब मुसलमानों के रहने की जगह नहीं रही। जब से अखिलेश यादव ने पार्टी की कमान संभाली है। मुस्लिम समाज के बड़े नेताओं को हाशिये पर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin targeted Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव पर मौलाना शहाबुद्दीन ने दिया बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों से पक्षपात करने का आरोप लगाया है। मौलाना ने कहा कि सपा अब मुसलमानों के रहने की जगह नहीं रही। जब तक मुलायम सिंह यादव नेतृत्व कर रहे थे, उस वक्त तक सपा में मुसलमानों की गुंजाइश थी। वो मुसलमानों के हितैषी थे, मगर जब से उनके बेटे अखिलेश यादव ने पार्टी की कमान संभाली है। उसके बाद मुस्लिम समाज के बड़े नेताओं को हाशिये पर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन ने कहा कि जिन्होंने सपा को अपने खून और पसीने से सींचा था, उन लोगों पर जब मुसीबत के पहाड़ टूटे। जेल में बंद किया गया। उनके मुश्किल वक्त में अखिलेश यादव साथ में खड़े होने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि सपा के संस्थापक सदस्य आजम खां ढाई साल सीतापुर की जेल में बंद रहे, मगर अखिलेश यादव ने उनकी हमदर्दी में बयान देना तो दूर की बात वो उस दौरान एक बार भी उनसे मिलने तक नहीं गए। 

विज्ञापन

मुस्लिम नेताओं का नहीं दिया साथ 

मौलाना ने कहा कि उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी, कानपुर विधायक इरफान सोलंकी और मुरादाबाद व आगरा के विधायकों के साथ भी अखिलेश यादव का रवैया पक्षपात का रहा। इन सपा नेताओं के मुश्किल समय में एक बार भी साथ खड़े नजर नहीं आए, जबकि अखिलेश यादव की बिरादरी के सपा नेता के घर पर पुलिस ने दबिश दी तो तमाम लाव लश्कर लेकर डीजीपी कार्यालय पर धरना देने बैठ गए थे। 

मौलाना ने कहा कि ऐसे सूरतेहाल में मुसलमान सपा को छोड़ दें, अब ये रहने की जगह नहीं है, दूसरे विकल्पों पर विचार करें। मुसलमानों ने पिछले विधानसभा और लोकसभा में सपा को पूरी ताकत और मजबूती के साथ वोट देकर अखिलेश यादव की इज्जत बचाई, मगर जब भी मुसलमानों को उनकी जरूरत पड़ी तो वो साथ खड़े नजर नहीं आए। इसलिए अब मुसलमानों को दूसरे विकल्प पर विचार करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed