फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Rizvi Barelvi said BJP leader Sangeet Som statement promotes communalism

Video: 'आज के मुसलमान 1947 जैसी गलती नहीं कर सकते', संगीत सोम का बयान सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला

Sat, 23 Aug 2025 10:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 10:06 PM IST
सार

मौलाना ने कहा कि जिन जिलों में मुस्लिम आबादी बढ़ने का हवाला दिया जा रहा है, वह सिर्फ वोट बैंक साधने और मुसलमानों को निशाना बनाने की राजनीति है। उन्होंने कहा कि मैं संगीत सोम से पूछना चाहता हूं कि उन्हें ज्यादा बच्चे पैदा करने से किसने रोका है?

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Rizvi Barelvi said BJP leader Sangeet Som statement promotes communalism
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने भाजपा नेता संगीत सोम के बयान की शनिवार को निंदा की। मौलाना ने कहा कि 1947 में जिन मुसलमानों ने पाकिस्तान जाने या बनाने की गलती की थी, आज के मुसलमान वैसी गलती नहीं कर सकते। आज के मुसलमान समझदार और जागरूक हैं। इसलिए भारत में न कोई दूसरा पाकिस्तान और न कोई दूसरा बांग्लादेश बन सकता है।

विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि संगीत सोम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों की बात करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान बन जाएंगे। उनका बयान सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है। मुसलमान जिस तरह से आजादी के दौर से लेकर अब तक दूसरे समुदायों और भारत सरकार के साथ खड़ा रहा है, उसी तरह भविष्य में भी खड़ा रहेगा। इसके विपरीत भाजपा नेता संगीत सोम समाज को तोड़ने वाली बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि जिन जिलों में मुस्लिम आबादी बढ़ने का हवाला दिया जा रहा है, वह सिर्फ वोट बैंक साधने और मुसलमानों को निशाना बनाने की राजनीति है। उन्होंने कहा कि मैं संगीत सोम से पूछना चाहता हूं कि उन्हें ज्यादा बच्चे पैदा करने से किसने रोका है? किस मुस्लिम संगठन ने या किस मुसलमान ने उनसे कहा कि आप बच्चे पैदा मत कीजिए? बच्चा होना या न होना खुदा की नेमतों में से एक बड़ी नेमत है। इसका दर्द उन मां-बाप से पूछिए जिनकी कोई औलाद नहीं होती और जो दर-दर भटक कर लाखों रुपये डॉक्टरों पर खर्च कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed