फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi targeted SP Chief Akhilesh Yadav

UP News: अखिलेश यादव पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने साधा निशाना, कहा- एसआईआर को हिंदू-मुस्लिम में न बांटें

Sun, 14 Dec 2025 01:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 01:33 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए एसआईआर हो रहा है, जबकि सपा मुखिया अखिलेश यादव इसे हिंदू-मुस्लिम में बांटकर बचकाना बातें कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi targeted SP Chief Akhilesh Yadav
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए एसआईआर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें हजारों बीएलओ और सरकारी कर्मचारियों को लगाया गया है। चुनाव आयोग का मकसद हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक माहौल तैयार करना नहीं है, बल्कि ये सुनिश्चित करना है कि किस क्षेत्र में कितने मतदाता हैं। कितने लोग एक जगह से दूसरी जगह चले गए या कितने मतदाताओं का देहांत हो चुका है। मगर सपा मुखिया अखिलेश यादव एसआईआर को हिंदू-मुसलमानों के दरम्यान बांट रहे हैं। सपा मुखिया का कहना है कि चुनाव आयोग मुसलमानों का वोट काट रहा है। जबकि हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। वो बचकाना बातें कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मौलाना बरेलवी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ये देखने को मिला कि मुसलमानों ने बड़ी जिम्मेदारी से काम किया है। मुसलमान देश के किसी कोने में मजदूरी का काम कर रहा है, उसने अपने परिवार से संपर्क कर जिम्मेदारी के साथ एसआईआर के फॉर्म भरवाए। बीएलओ से बराबर संपर्क साधकर फॉर्म की कमियों को पूरा किया। जमा करके रिसिविंग कॉपी हासिल की। उसको अपने घर की फाइल में सुरक्षित रखने के साथ ही साथ अपने निजी मोबाइल में भी महफूज कर लिया। दूसरी तरफ अरब के खाड़ी देशों में काम करने गए लाखों नौजवानों ने भी ध्यान देकर फॉर्म भरवाए। ये पहला मौका है कि एक-एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी और अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दुल्हन ने किया शादी से इनकार: बरेली में 15 घंटे हिरासत में रहा दूल्हा, नींद की झपकी के कारण टूटा रिश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्षों में मुसलमानों को डराया गया- मौलाना 
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि बीते वर्षों सीएए और एनआरसी का जब कानून बना तो सियासी लोगों ने और खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुसलमानों को डरा दिया था। कहा गया था कि इस कानून के जरिए हुकूमत मुसलमानों की नागरिकता छीनने का प्लान बना रही है। ये डर और खौफ मुसलमानो के दिलों दिमाग में बैठा हुआ था, जिसकी वजह से मुसलमानो ने एसआईआर में बहुत अच्छी भूमिका निभाई।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed