फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi targeted NCERT over changes in textbooks

NCERT: किताबों में बाबरी मस्जिद का जिक्र हटाने पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, कहा- इतिहास मिटने वाला नहीं

Mon, 17 Jun 2024 02:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 02:55 PM IST
सार

एनसीईआरटी ने हाल ही में अपनी किताबों में बदलाव किए हैं, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने नई किताबों में बाबरी मस्जिद का जिक्र हटाने को अफसोसनाक बताया। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi targeted NCERT over changes in textbooks
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी) की 12 वीं कक्षा की नई किताब में बाबरी मस्जिद और गुजरात के चैप्टर को हटा दिया गया है। इससे पहले मुगल बादशाहों के इतिहास को भी किताब के पन्नों से हटाया गया। साथ ही इस्लाम के उदय के चैप्टर को भी हटा दिया गया है। इस तरह से इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना और ऐतिहासिक बातों को किताब से हटाना बहुत ही अफसोसनाक बात है। 

विज्ञापन


मौलाना ने आगे कहा कि इस तरह के काम करने के तरीकों से ये जाहिर होता है कि एनसीईआरटी में बैठे हुए लोग मुसलमानों के निशानात को मिटाना चाहते हैं। एक खास नजारिया व सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। मगर ये बहुत दिन चलने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इतिहास तो इतिहास ही होता है, उसको जितना दबाओगे वो उतना ही उभर कर सामने आएगा। इतिहास को धुंधला करने वाले लोग कभी भी कामयाब नहीं हुए हैं। मौजूदा दौर के इतिहासकार अपनी एक नई विचारधारा के साथ देश में नया इतिहास गड़ना चाहते हैं, उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकती। बता दें कि एनसीईआरटी ने पाठ्यपुस्तकों में कुछ बदलाव किया है। एनसीईआरटी की नई किताबें बाजार में आई हैं। इनमें कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की किताब में बाबरी मस्जिद का जिक्र नहीं है और इसे तीन गुंबद ढांचा बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed