{"_id":"6910895b0e8eda019c064164","slug":"maulana-shahabuddin-razvi-supported-the-statement-of-sp-mla-in-bareilly-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'तो मुसलमान बन सकता था देश का प्रधानमंत्री', सपा विधायक के बयान का मौलाना शहाबुद्दीन ने किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'तो मुसलमान बन सकता था देश का प्रधानमंत्री', सपा विधायक के बयान का मौलाना शहाबुद्दीन ने किया समर्थन
Sun, 09 Nov 2025 06:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:00 PM IST
सार
संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद के बयान का बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि हिंदुस्तान अगर अखंड भारत होता तो मुसलमान प्रधानमंत्री बन सकता था।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
- फोटो : संवाद
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रविवार को कहा कि जहां जिसकी आबादी ज्यादा होती है, वह मनमाने अंदाज में हुक्मरानी करता है। कम आबादी वाले को दबाया जाता है। यदि अखंड भारत यानी मौजूदा भारत में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल होते तो यहां का प्रधानमंत्री मुसलमान हो सकता था।
विज्ञापन
दरअसल, संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा है कि अगर पाकिस्तान का बंटवारा नहीं होता तो हिंदुस्तान में भी मुसलमान प्रधानमंत्री बन सकता था। उनके बयान का मौलाना शहाबुद्दीन ने समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि 1947 से अब तक मुसलमान इस देश का प्रधानमंत्री नहीं बन पाया। उसकी वजह यह है कि जिसकी जितनी भागीदारी है, उसकी उतनी हिस्सेदारी है। आबादी कम होने से ही ऐसा हो रहा है। जब तक आबादी कम रहेगी, तब तक भारत का प्रधानमंत्री मुसलमान नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन