Bareilly: वृंदावन के होली मेले में मुसलमानों पर पाबंदी, मौलाना शहाबुद्दीन भड़के, बोले- यह गैर संवैधानिक
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वृंदावन के होली मेले में मुसलमानों पर पाबंदी लगाई गई है। यह फैसला गैर संवैधानिक है। इस तरह के फैसले देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मथुरा के वृंदावन में होली पर लगने वाले मेले में मुस्लिम समाज के आने और यहां दुकानें लगाने पर पाबंदी लगाने को गैर संवैधानिक बताया है। मौलाना ने कहा कि मुसलमानों पर महाकुंभ में अखाड़ा परिषद ने पाबंदी लगाई थी। अब वृंदावन के मेले में इस तरह की घोषणा होने से देश में हिंदू-मुस्लिम एकता पर सवालिया निशान है। इस तरह के फैसले देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर करते हैं।
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि चंद फिरकापरस्त ताकतें इस तरह का एलान करके मुसलमानों के खिलाफ माहौल तैयार कर रहे हैं। मुसलमानों को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। मगर इस तरह की सोच रखने वालों के हौसले पस्त होंगे। हिंदू-मुसलमान मिलकर समाज में नफरत फैलाने और देश को कमजोर करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलकर नाकाम करेंगे। भारत मिलीजुली तहजीब और संस्कृति का नाम है। दुनिया में भारत की पहचान इसी तौर पर है कि ये एक ऐसा देश है जहां पर सभी धर्मों के मानने वाले लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.