फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi said Akhilesh Yadav should apologize

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- अखिलेश यादव माफी मांगें... मस्जिद की पवित्रता को पहुंचाई है ठेस

Fri, 01 Aug 2025 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Aug 2025 05:52 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मस्जिद इबादत की जगह है, वहां दुनिया की बातें नहीं होनी चाहिए। अखिलेश यादव और सपा नेताओं ने बैठक कर मस्जिद की पवित्रता को ठेस पहुंचाई है। इस पर अखिलेश यादव को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi said Akhilesh Yadav should apologize
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर सपा मुखिया अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की। मौलाना ने ऐसा न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है, वहां पंचायत नहीं हो सकती। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और मोहिबुल्लाह नदवी ने मस्जिद की पवित्रता को ठेस पहुंचाई। वहां बैठक की गई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मुसलमानों को मस्जिद की पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने जल्द माफी नहीं मांगी तो 2027 के विधानसभा चुनाव में मुसलमान सपा प्रत्याशियों से जरूर सवाल पूछेंगे। जब मस्जिद की तौहीन हो रही थी, तब तुम कहां थे। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर सपा ये समझती है कि गुंडागर्दी और मारपीट से हमारी आवाज को दबा लेगी, तो ये उनकी भूल है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: ड्रोन को लेकर अफवाहों पर न करें भरोसा, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने लोगों से की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौलाना रशीदी से मारपीट की निंदा 
शहाबुद्दीन रजवी ने मौलाना साजिद रशीदी के साथ हुई मारपीट की कड़ी निंदा की। कहा कि अगर किसी बात से आपत्ति थी तो बातचीत से हल निकाला जा सकता था। उन्होंने माना कि मौलाना साजिद रशीदी के बयान में शब्दों की गलती थी, लेकिन इसका जवाब मारपीट नहीं हो सकता। मौलाना रजवी ने बताया कि इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और लोकसभा स्पीकर को भी पत्र भेजा है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर के मौलाना एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।

मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव पर चुप रहने का आरोप लगाया। कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ कमरे में बैठकर एक्स पर पोस्ट करते हैं, लेकिन जब लखनऊ में 700 मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चला, तब वो बाहर नहीं निकले। आजम खान जेल में रहे, लेकिन उन्होंने मदद नहीं की। उन्हें अपने पिता की विरासत मिली है, लेकिन मुसलमानों की परवाह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed