फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DIG Ajay Kumar Sahni appeals to people not to trust rumours about drones

Bareilly News: ड्रोन को लेकर अफवाहों पर न करें भरोसा, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने लोगों से की अपील

Fri, 01 Aug 2025 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 01 Aug 2025 02:56 AM IST
सार

बरेली समेत आसपास जिलों में ड्रोन को लेकर तरह तरह की अफवाह उड़ रही हैं। इसे लेकर डीआईजी की ओर से रेंज के चारों जिलों की जनता से अपील जारी की गई है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें। 

विज्ञापन
DIG Ajay Kumar Sahni appeals to people not to trust rumours about drones
डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

ड्रोन और चोरों को लेकर फैल रही अफवाह के मामले में बरेली पुलिस की एडवाइजरी जारी होने के बाद डीआईजी की ओर से भी रेंज के चारों जिलों की जनता से अपील जारी की गई है। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि कुछ समय से परिक्षेत्र के जिलों में ड्रोन जैसी उड़ती हुई संदिग्ध वस्तु दिखने अथवा ड्रोन उड़ाने की भ्रामक सूचनाएं सोशल मीडिया से प्रचारित की जा रही हैं। अब तक कोई भी सत्यापित प्रमाण पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए आमजन से सहयोग की अपील की जाती है। अफवाहों पर विश्वास न करें तथा बिना पुष्टि के कोई भी सूचना सोशल मीडिया पर साझा न करें। शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने की अफवाहें फैलाई जा सकती हैं, इसलिए जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: प्रेमिका की खातिर पत्नी का कत्ल, पति ने रची ऐसी साजिश, ससुरालवाले भी बताते रहे बेकसूर
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से झूठी, भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाई गई तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या 112 पर सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed