फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   maulana Shahabuddin Razvi praised PM Modi on his Hindu-Muslim Remarks in Bareilly

UP: 'मैं हिंदू मुसलमान नहीं करूंगा', पीएम मोदी के इस बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कही ये बात

Wed, 15 May 2024 04:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 May 2024 04:25 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि हमेशा किसी व्यक्ति की एकतरफा मुखालफत से तकराव बढ़ता है और टकराव से समाज की तरक्की नहीं हो सकती। मौलाना ने कहा कि मुसलमान पीएम नरेंद्र मोदी की मुखालफत बंद करें। 

विज्ञापन
maulana Shahabuddin Razvi praised PM Modi on his Hindu-Muslim Remarks in Bareilly
पीएम मोदी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंदू मुसलमान वाले बयान पर बुधवार को बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने कभी हिंदू-मुस्लिम के बीच कुछ कोई भेदभाव नहीं किया, बल्कि उनके कई अच्छे मुस्लिम मित्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं जिस दिन हिंदू मुस्लिम करुंगा उस दिन सार्वजनिक जीवन में रहने योग्य नहीं रहूंगा। मैं ऐसा नहीं करुंगा, ये मेरा संकल्प है।

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुसलमानों के प्रति प्रधानमंत्री की यह सोच उनको बाकी सभी नेताओं से अलग बनाती है। यह तो जगजाहिर है कि प्रधानमंत्री देश में एकता पसंद करते हैं, क्योंकि यही वह चीज है जो देश में भाईचारे को बढ़ावा देती है। वह सभी धर्मों को बहुत ही सम्मान देते हैं। हमारा संविधान भी यही कहता है कि देश में एकता, अखंडता या भाईचारा कायम रहेगा, तभी देश का विकास संभव हो सकता है, क्योंकि एकता में ही शक्ति है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रधानमंत्री की मुखालफत न करें मुसलमान'
मौलाना ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा रमजान, ईद और पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन पर अपना पैगाम जारी करके मुसलमानों को मुबारकबाद देते आए हैं। अब ऐसी परिस्थिति में मुसलमानों को चाहिए कि प्रधानमंत्री की मुखालफत न करें और विरोध बंद कर दें। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुस्लिम समुदाय से अपने आप को जोड़कर देखना चाहते हैं तो हम भी उनकी बात का सम्मान करते हुए उनके प्रति सकारात्मक रुख अपनाएं। हमेशा किसी व्यक्ति की एकतरफा मुखालफत से टकराव बढ़ता है और इससे समाज की तरक्की नहीं हो सकती। मौलाना ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि अब टकराव के बजाय प्रधानमंत्री से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed