फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi on the election results Muslims rejected Samajwadi party

UP By Election: चुनाव नतीजों पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन- मुस्लिमों ने सपा को नकारा, भाजपा को जिताया

Sat, 23 Nov 2024 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 05:10 PM IST
सार

UP By Election Result : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि चुनाव नतीजों से स्पष्ट है कि मुसलमानों ने भाजपा का खुलकर समर्थन किया है। सपा समेत दूसरे दलों को नकार दिया है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi on the election results Muslims rejected Samajwadi party
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विधानसभा चुनाव नतीजों पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि देश के मुसलमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंसद करते हैं। यही वजह है कि इस चुनाव में मुसलमानों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खुलकर सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा को मुसलमानों ने झोली भर के वोट दिया है। उन्होंने कहा कि कुंदरकी विधानसभा सीट इसका उदाहरण है, जहां पर 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, लेकिन उसके बावजूद भाजपा का उम्मीदवार जीता है। चुनाव के दौरान मुसलमानों ने भाजपा प्रत्याशी को नोटों से तौला और खुला समर्थन दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly : दिल्ली पुलिस ने रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति, मौलाना तौकीर रजा बोले- हर हाल में होगी
विज्ञापन


मौलाना ने आगे कहा कि मुसलमानों ने सभी पार्टियों को नकार कर भाजपा को जिताया है। अब भाजपा का फर्ज बनता है कि वह मुसलमान पर अपना वादा निभाए। अब भाजपा को अपने बंद दरवाजे मुसलमानों के लिए खोलने होंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मतदाताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया है, जो मुसलमान को अपना बंधुआ मजदूर समझते थे। अखिलेश यादव को उपचुनाव में महज दो सीटों का मिलना इस बात की तरफ इशारा करता है कि अब मुसलमान का समाजवादी पार्टी से मोह भंग हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भी मुस्लिमों ने भाजपा दो दिया वोट 
महाराष्ट्र के चुनाव पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भाजपा को जितना हिंदुओं का वोट मिला है उससे कई गुना ज्यादा मुसलमानों का वोट मिला है और इतनी बड़ी जीत बगैर मुसलमान के सहयोग से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अब मुसलमान को अपने से अलग ना समझे। उन्होंने कहा कि मुसलमान मोहब्बत का भूखा है, अगर भाजपा मुसलमानों से प्यार व मोहब्बत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाती है तो मुसलमान भी कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं। भाजपा हुकूमत को मुसलमानों के विकास, तालिमी , समाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए काम करना होगा।

खबर से संबंधित वीडियो 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed