फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi disagrees with CM Yogi statement on Halal certification

हलाल सर्टिफिकेशन: मुख्यमंत्री योगी के बयान से मौलाना शहाबुद्दीन रजवी असहमत, कह दी बड़ी बात

Wed, 22 Oct 2025 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Oct 2025 12:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि हलाल उत्पाद खरीद से मिलने वाले रुपयों से ही धर्मांतरण, लव जिहाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने असहमति जताई है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi disagrees with CM Yogi statement on Halal certification
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मौलाना ने कहा कि जिन लोगों ने हलाल सर्टिफिकेट देने का सिलसिला शुरू किया है, वो शरीयत की रोशनी में सरासर गलत है। मजहब की आड़ में पैसा कमाया जा रहा है। मौलाना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की इस बात से सहमत नहीं हैं कि इस पैसा आतंकवाद के लिए खर्च किया जा रहा है।

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि कागज के एक छोटे से टुकड़े पर हलाल सर्टिफिकेट लिख देने से कोई भी चीज हलाल नहीं हो सकती है। कोई भी चीज हलाल करने के लिए जरूरी है कि जो शरीयत ने पैमाना मुकर्रर किया है, उस पैमाने को अपनाया जाए। जबतक शरीयत की तरफ से लागू की गई शर्तें पूरी नहीं होती उस वक्त तक हलाल नहीं समझा जा सकता।
विज्ञापन


हलाल सर्टिफिकेट देने का तरीका गलत- मौलाना 
मौलाना ने कहा कि चंद लोगों ने हलाल सर्टिफिकेट देने की एक संस्था खोल रखी है, जिसके जरिए से हलाल सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जिस फर्म को दिया जाता है उससे मोटी रकम वसूल की जाती है, ये तरीका सरासर गलत है। मौलाना ने आगे कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी की इस बात से सहमत नहीं हैं इस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने या देश के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। अगर ऐसा है तो सरकार को जांच करानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed