फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi alleges SP leader provoking Muslims over CAA and Ram Mandir

UP: 'राम मंदिर और सीएए को लेकर मुसलमानों को भड़का रही सपा', मौलाना शहाबुद्दीन ने सीएम योगी को लिखा पत्र

Sat, 06 Jan 2024 01:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 01:03 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आरोप लगाया कि सपा के कुछ लोग राम मंदिर और सीएए को लेकर देश-प्रदेश में माहौल भड़काने की योजना बना रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए ताकि प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहे। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi alleges SP leader provoking Muslims over CAA and Ram Mandir
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा आरोप लगाया है। मौलाना ने कहा है कि सपा के कुछ लोग राम मंदिर और सीएए को लेकर देश-प्रदेश में माहौल भड़काने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है, जिसमें ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि सीएए के मुद्दे पर बीते वर्षों प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन हुआ था। उस दौरान 27 मुस्लिम नौजवानों की जान भी गई थी। अब फिर समाजवादी पार्टी के लोग प्रदेश भर में वैसा ही माहौल तैयार कर रहे हैं। सीएम योगी से अपील करते हुए लिखा, 'कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखें और जो लोग मुसलमानों को भड़काने के काम में लगे हुए हैं, उनको चिन्हित करें ताकि प्रदेश का माहौल अच्छा बना रहे। अमन व शांति भंग न हो। उन्होंने कहा कि चूंकि लोकसभा चुनाव बहुत करीब हैं, ऐसे में सपा के लोग फायदा उठा सकते हैं। बीते दिनों सपा नेताओं के इस तरह के बयान भी आ चुके हैं। 
विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा बोले: रामलला से हिंदुओं का प्रेम देख बाबरी पर किया सब्र, लेकिन अब हम एक भी मस्जिद नहीं देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सीएए के संबंध में मुसलमानों के बीच गलतफहमियां फैली हुईं हैं उसी का राजनीतिक लोग फायदा उठाते हैं। जबकि हकीकत यह है कि इस कानून से भारत में रह रहे करोड़ों मुसलमानों का कोई लेना-देना नहीं है। इसका संबंध सिर्फ अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए अल्पसंख्यकों से है, जो काफी वर्षों से यहां रह रहे हैं और अब तक उनको नागरिकता नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed