फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Razvi said report submitted to government regarding Jama Masjid of Sambhal is not fair

जामा मस्जिद सर्वे रिपोर्ट: मौलाना बोले- उजाले में हो रही नाइंसाफी, देश की एकता के लिए कुर्बानी देने को तैयार

Thu, 28 Aug 2025 09:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 09:03 PM IST
सार

मौलाना ने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया गया। जबकि हकीकत यह है कि 1525 बाबर के अहद में मस्जिद का निर्माण शुरू हुआ। 1530 में मस्जिद का निर्माण मुकम्मल हुआ। 

विज्ञापन
Maulana Razvi said report submitted to government regarding Jama Masjid of Sambhal is not fair
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2024 में संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए दंगे के संबंध में शासन को सौंपी गई रिपोर्ट निष्पक्ष नहीं है। यह बातें बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहीं। उन्होंने कहा कि शासन को सौंपी गई रिपोर्ट पक्षपात जाहिर कर रही है। हम देश की एकता और अखंडता के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। मगर, मस्जिद के नाम पर किसी से समझौता नहीं कर सकते हैं। जामा मस्जिद, मस्जिद है और कयामत तक मस्जिद ही रहेगी।

विज्ञापन

 

मौलाना ने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया गया। जबकि हकीकत यह है कि 1525 बाबर के अहद में मस्जिद का निर्माण शुरू हुआ। 1530 में मस्जिद का निर्माण मुकम्मल हुआ। मस्जिद के निर्माण की निगरानी की जिम्मेदारी बाबर के एक हिंदू पदाधिकारी ने निभाई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि दिन के उजाले में संभल की जामा मस्जिद के साथ नाइंसाफी की जा रही है। मौलाना ने रिपोर्ट के कुछ अंश मीडिया में आने पर आपत्ति जताई। कहा कि रिपोर्ट बंद लिफाफे में पेश की जाती है, उसका कोई भी पहलू सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। मगर, रिपोर्ट के कुछ पहलू मंजरे आम पर कैसे आ गए। इसका मतलब है कि जानबूझकर ये तरीका अपनाया गया है। भारत का मुसलमान इस रिपोर्ट को खारिज करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed