{"_id":"657d685aa89bbb9ace0739aa","slug":"maulana-mufti-shahabuddin-razvi-said-muslims-lost-faith-in-sunni-central-waqf-board-in-bareilly-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मौलाना बोले- मुसलमानों का सुन्नी वक्फ बोर्ड से उठा भरोसा, राम मंदिर तैयार है; मस्जिद का नहीं हुआ निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मौलाना बोले- मुसलमानों का सुन्नी वक्फ बोर्ड से उठा भरोसा, राम मंदिर तैयार है; मस्जिद का नहीं हुआ निर्माण
Sat, 16 Dec 2023 02:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:35 PM IST
सार
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मुसलमानों का सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर से भरोसा उठ चुका है। इस बोर्ड के जिम्मेदारान पर भरोसा और ऐतमार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बाबरी मस्जिद के एवज में मौजा धनीपुर जिला फैजाबाद में पांच एकड़ जमीन दी गई थी। मस्जिद के निर्माण के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है, जो अफसोसनाक बात है। जबकि दूसरी तरफ राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है और उसका उदघाटन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे।
विज्ञापन
मौलाना ने कहा कि मुसलमानो का सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर से भरोसा उठ चुका है। इस बोर्ड के जिम्मेदारान पर भरोसा और ऐतमार नहीं किया जा सकता। मौलाना ने आगे कहा कि मस्जिद के संगे बुनियाद के लिए काबा शरीफ के इमाम के बजाय प्रधानमंत्री से गुजारिश करके समय ले लिया जाता, क्योंकि वो 22 जनवरी को खुद अयोध्या में मौजूद होंगे। इसलिए धनीपुर मस्जिद में जाना उनके लिए बहुत आसान होगा।
विज्ञापन
मौलाना ने कहा कई साल गुजारने के बाद भी मस्जिद के निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, बल्कि मस्जिद के नाम पर चंदा करने की अपीलें की जा रही हैं। इन तमाम बातों से भारत का मुसलमान आहत है।
विज्ञापन