फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mathematics mid term exams will be conducted today

Bareilly News: आज कराई जाएंगी गणित की मिड टर्म परीक्षाएं

Sun, 14 Jul 2024 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Mathematics mid term exams will be conducted today
बरेली। बरेली कॉलेज की ओर से गणित, भौतिकी और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएं रविवार को कराई जाएंगी।
विज्ञापन

गणित विभाग प्रभारी प्रो. स्वदेश सिंह के अनुसार उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा के चलते 14 जुलाई को होने वाले एमएससी गणित दूसरे सेमेस्टर (पूर्व वर्ष) के प्रोजेक्ट और मौखिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसकी नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। वहीं, एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के गणितीय सांख्यिकी (मैथमेटिकल स्टैटिक्स) की मि़ड टर्म परीक्षा 14 जुलाई को विभाग में कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त भौतिकी विभाग प्रभारी प्रो. वीपी सिंह के अनुसार एमएससी भौतिकी दूसरे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 जुलाई को सुबह सात बजे होगी। अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी प्रो. रीना अग्रवाल के अनुसार ई-कॉर्प- प्रथम सेमिनार पेपर प्रस्तुतिकरण और मौखिक परीक्षा 15 जुलाई को पुस्तकालय में दोपहर 12 बजे से कराई जाएगी। विद्यार्थी दूसरे सेमेस्टर का प्रवेशपत्र और प्रथम सेमेस्टर की मार्कशीट साथ लेकर आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed