{"_id":"6674cd8242eb3566c406b1c4","slug":"maternity-operation-done-death-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102298-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति की गैर-मौजूदगी में प्रसूता का कर दिया ऑपरेशन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति की गैर-मौजूदगी में प्रसूता का कर दिया ऑपरेशन, मौत
विज्ञापन
बहेड़ी। प्रसूता के शव नैनीताल रोड पर रखकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बहेड़ी। नगर के नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल संचालक की लापरवाही से एक प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने नैनीताल रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा।
मुड़ियानवी बख्श गांव के सोनू की पत्नी भागवती गर्भवती थी। बुधवार की दोपहर उसको अचानक दर्द उठा तो उसने गांव की आशा से संपर्क किया। आशा ने उसे सीएचसी भेजने के बजाय कमीशन के चक्कर में नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भेज दिया। यहां पर मौजूद अस्पताल संचालक डाक्टर ने सामान्य प्रसव कराने का भरोसा दिया। उसके बाद करीब नौ हजार रुपये जांच व पर्चा आदि के जमा कराए। उसके बाद कुछ और पैसे जमा कराने के लिए कहा। पति की गैर मौजूदगी में डाक्टर ने प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान प्रसूता ने एक नवजात कन्या को जन्म दिया। इस दौरान रक्तश्राव होने से प्रसूता की हालत बिगड़ गई। तब डॉक्टर ने उसके पति को खून लेने के लिए रुद्रपुर भेज दिया। फिर, अस्पतालकर्मियों ने फोन कर वापस बुला लिया। फिर प्रसूता को भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रसूता का शव परिजनों को सौंप दिया। इधर प्रसूता के पति ने जब निजी अस्पताल पहुंचकर शिकायत की तो उसे वहां से भगा दिया गया।
फिर ग्रामीणों ने बसपा नेता रामदास कश्यप को बुला लिया। फिर भीड़ ने सैदपुर गांव के सामने नैनीताल रोड पर शव रखकर एक घंटे प्रदर्शन किया। मृतका के पति सोनू की तहरीर लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
शनिवार को एक दूसरे अस्पताल में प्रसूता की हो चुकी है मौत
बहेड़ी। शनिवार को मोहम्म्दपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल संचालक ने अप्रशिक्षु ओटी टेक्नीशियन से प्रसूता का ऑपरेशन करा दिया था। इसमें प्रसूता की मौत हो गई थी। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हई। संवाद
मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है। सीएमसी प्रभारी से जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बहेड़ी में चल रहे अस्पतालों की जांच कराई जाएगी।
-डाॅ. विश्राम सिंह, सीएमओ