फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Masters: Admission process will start again after the college opens

परास्नातक : कॉलेज खुलने के बाद फिर शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 15 Oct 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Masters: Admission process will start again after the college opens
MJP Rohilkhand university
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया की कवायद अब अवकाश खत्म होने के बाद शुरू होेगी। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विलंब शुल्क से राहत दी गई है। बरेली कॉलेज में कुछ पाठ्यक्रमों में बची हुई सीट पर अब 18 अक्तूबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में एमए, एमएससी पाठ्यक्रमों में नौ अक्तूबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। 16 अक्तूबर से विलंब शुल्क की बाध्यता के चलते कॉलेज प्रशासन ने तेजी से आवेदन शुरू कराए थे। तत्काल फीस जमा हो, इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रक्रिया के तहत फीस जमा करने की सहूलियत दी। सीट के सापेक्ष करीब दस गुना से भी ज्यादा आवेदन होने की वजह से घोषित हुई पहली मेरिट में ही सीट भरने की उम्मीद कॉलेज प्रशासन को थी। मगर पहली मेरिट में चयनित कई विद्यार्थी प्रवेश के लिए नहीं पहुंचे। जिसकी वजह से सीटें खाली रह गईं। लिहाजा, दूसरी मेरिट जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार दूसरी मेरिट 12 अक्तूबर देर रात में घोषित की गई। इसके तहत प्रवेश लेने के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के पास सिर्फ एक ही दिन यानी 13 अक्तूबर तक मौका मिला था। अवकाश के बावजूद शिक्षक और कर्मचारियों ने काम किया मगर देर रात विलंब शुल्क से राहत मिलने के बाद अवकाश घोषित हो गया। अब कॉलेज खुलने पर शेष सीट पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर को प्रवेश से छूटे परास्नातक प्रथम वर्ष के विभिन्न विषयों की दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थी को अब 18 अक्तूबर को प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंचना होगा। सुबह 11 बजे सभी अभ्यर्थी महाविद्यालय पहुंचकर अपने पाठ्यक्रम से संबंधित विभाग में प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर प्रवेश कराएंगे। फिर सीट खाली होने पर तीसरी मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed