{"_id":"5ecc1cc08ebc3e90ae67c296","slug":"mass-prayers-performed-in-mehtarpur-teja-singh-faridpur-news-bly4070320177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहतरपुर तिजा सिंह में पढ़ी गई सामूहिक नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहतरपुर तिजा सिंह में पढ़ी गई सामूहिक नमाज
विज्ञापन
फरीदपुर में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध करने वाले के घर पर आरोपियों ने किया पथराव, पुलिस ने पीड़ित को भगाया
विज्ञापन
फरीदपुर। सामूहिक नमाज पढ़ने से मना करने पर गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी देकर घर पर पथराव कर दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही उसे भगा दिया।
फरीदपुर के ग्राम मेहतरपुर तिजा सिंह में सुबह करीब सात बजे नमाज के लिए मजिस्द में लोग जुट रहे थे। गांव के ही फरसाद ने लोगों से कहा कि शासन-प्रशासन ने सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए मना किया हुआ है। इस पर वहां पर खडे़ करीब पचास-साठ लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। अनहोनी की आशंका में वह घर आ गया। बताते हैं कि करीब आधा घंटे के बाद वली हसन, मुन्ना आदि लोगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान उन्होंने घर पर पत्थरबाजी भी की। आरोप है कि पीड़ित फरसाद ने मामले की कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे हड़काकर वहां से भगा दिया। इस मामले में एसडीएम विषु राजा से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
दोनों पक्षों को थाने में लाकर बैठा लिया गया है। मामला केवल मारपीट का है। सामूहिक नमाज की जानकारी नहीं हैं।
- नागेंद्र यादव, सीओ फरीदपुर