फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mason died after his hand touched a high tension line

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन से छुआ हाथ, राजमिस्त्री की जान गई

Sun, 07 Jul 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Mason died after his hand touched a high tension line
शेरगढ। थाना क्षेत्र के गांव कुड़का में मकान का छज्जा बनाते समय हाईटेंशन लाइन से हाथ छू जाने के कारण राजमिस्त्री की मौत हो गई। परिजनों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला डूंगरपुर निवासी सलीम खान (40) राजमिस्त्री थे। इन दिनों वह कुड़का गांव में एक व्यक्ति के भवन का निर्माण कर रहे थे। शनिवार को मकान का छज्जा बनाते समय उनका हाथ सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सलीम खाने के दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों बच्चे छोटे हैं। उनकी पत्नी सबाना ने बताया कि उन्होंने बारिश की वजह से काम पर जाने से मना किया था मगर वह नहीं माने। सलीम की मौत के बाद अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed