फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maruti six pilgrims and injured in truck collision

ट्रक और मारुति भिड़ंत में छह श्रद्धालु घायल

Tue, 23 Feb 2016 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 23 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Maruti six pilgrims and injured in truck collision
नवाबगंज। पूर्णागिरि दर्शन को जा रही एक मारुति वैन को ट्रक ने सामने से ठोंक दिया। इससे वैन में सवार आधा दर्जन श्रद्धालु जा रहे थे, इनमें एक किशोर सहित दो की हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज निवासी राजबहादुर गुप्ता अपने परिवार के साथ मारुति वैन से पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे थे। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे मंडी समिति के पास पीलीभीत की ओर से आ रहे ट्रक ने मारुति वैन में टक्कर मार दी। टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में राजबहादुर गुप्ता, संतोष गुप्ता, मंजीत गुप्ता, मुन्नी देवी और स्वीटी गुप्ता के साथ ही शिक्षक कुश घायल हो गए। सभी घायलों को पहले नगर के सीएचसी लाया गया, यहां से इन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि कुश सहित दो लोगों की हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन

 

ट्रक फरार, नंबर प्लेट फंसी
मारुति वैन को टक्कर मारकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया लेकिन वैन में ट्रक की नंबर प्लेट फंसकर रह गई, इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed