फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married women made a dent in widow pension

Bareilly News: विधवा पेंशन में सुहागिनों ने लगाई सेंध

Thu, 29 May 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Married women made a dent in widow pension
बरेली। जिले की 61 सुहागिनों ने महिला कल्याण विभाग की व्यवस्था में सेंध लगा दी। वे छह साल से विधवा पेंशन लेती रहीं और जिम्मेदार सोते रहे। कई मामलों में एक ही परिवार की कई सुहागिनें योजना का लाभ लेती रहीं। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के गांव भीमपुर में जेठानी-देवरानी भी विधवा पेंशन ले रही हैं, जबकि दोनों सुहागिन हैं। यह स्थिति तब है, जबकि हर साल सत्यापन की व्यवस्था है। मामला खुलने के बाद अब उनसे वसूली के लिए नोटिस जारी हुए हैं। 26 महिलाओं से रिकवरी भी कर ली गई है। इसके बावजूद विभाग मामले को दबाने में जुटा है। फिलहाल, जिले में 97 हजार लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन




हाल ही में आंवला तहसील के गांवों में विधवा पेंशन ले रहीं 27 सुहागिनों के नाम आरसी जारी हुई है। वर्ष 2023 में भी इसी तहसील की 34 सुहागिनों को आरसी जारी हुई थी। कुल 61 अपात्र महिलाओं से 23.86 लाख रुपये पेंशन राशि की वसूली के लिए कार्रवाई शुरू की गई है। एक-एक लाभार्थियों से 14 से 69 हजार रुपये तक की वसूली होनी है। फिलहाल, इस घोटाले ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक योजना में बिचौलिये हावी हैं। जिम्मेदार भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यह रिकवरी तो बानगी मात्र है, जिले में विधवा पेंशन योजना में कई करोड़ रुपये अपात्रों को जारी हुए हैं। संवाद
विज्ञापन




डीपीओ बोलीं, 26 से करा चुके वसूली
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने 15 मई को डीएम को पत्र लिखा था। इस पर तहसीलदार आंवला को अपात्रों से रिकवरी के आदेश जारी हुए हैं। डीपीओ ने हाल ही में निदेशालय से डांट पड़ने का हवाला देते हुए इस संबंध में जानकारी देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने एडीएम के पूछने पर इतना जरूर कहा कि 46 अपात्र महिलाओं को आरसी जारी की है। इनमें 26 से वसूली भी हो गई है। आरसी की धनराशि के बारे भी नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जेठानी ने कहा- दलाल ने लिए थे तीन हजार रुपये



आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के गांव भीमपुर की परवीन और सुनीता देवरानी-जेठानी हैं। दोनों के पति जीवित हैं और वे छह साल से विधवा पेंशन ले रही थीं। दोनों को 69-69 हजार रुपये की आरसी जारी हुई है। परवीन ने बताया, उनके पास आंवला के कुछ दलाल आए थे। उन्होंने महामाया पेंशन बनवाने के लिए उनसे कागज और तीन हजार रुपये लिए थे। जब खाते में पेंशन आई तो पहली किस्त की धनराशि भी ले ली थी। आरसी मिलने से परेशान परवीन ने कहा, वह 69 हजार रुपये कहां से अदा कर पाएंगी। उनके पति मुनेश मजदूरी करते हैं। भीमपुर के प्रधान श्रीपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव में करीब 25 महिलाओं को विधवा पेंशन मिलती है, लेकिन परवीन व सुनीता की पेंशन किसी अन्य ब्लॉक से बनी है। ब्लॉक से मिली लिस्ट में इनके नाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed