फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman thrown out of the house after husband's death, report filed

Bareilly News: पति की मौत के बाद विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 02 May 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of the house after husband's death, report filed
शाही। पति की मौत के बाद संपत्ति हड़पने के इरादे से ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। परेशान पीड़िता ने ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सब्जीपुर खाता गांव की रहने वाली गायत्री पत्नी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पति की मृत्यु 12 दिन पूर्व 20 अप्रैल को हो गई थी। पति की मौत के बाद से ससुर सेवाराम, देवर पवन कुमार, सास महेंद्रवती का व्यवहार उसके प्रति एक साथ बदल गया। सभी लोग मिलकर बच्चों व उसको परेशान करने लगे। कई बार गालियां देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह तीनों लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed