{"_id":"61f04e92d11c5328f91373de","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-in-jogi-nawada-bareilly-news-bly473613480","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगी नवादा में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगी नवादा में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पति से विवाद के चलते पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन ने जब विवाहिता को फंदे से लटका देखा तो उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
हाफिजगंज के बीजामऊ निवासी कृष्णपाल सिंह ने अपनी बेटी नीलम की शादी तीन साल पहले जोगी नवादा के अनूप से की थी। अनूप पिज्जा की डिलीवरी करता है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अनूप काम पर चला गया। उसके जाने के बाद नीलम का शव अंदर कमरे में पंखे पर लटका मिला। ननद जब कमरे में गई तो उसने नीलम को पंखे से लटका देखा। घर में चीख पुकार मच गई। ससुराल वालों ने नीलम का नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर विवाहिता के परिजन भी आ गए। उनका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर नीलम के साथ मारपीट की जाती थी। इसी कारण उसकी हत्या कर शव पंखे से लटका दिया गया है। पुलिस ने विवाहिता के भाई अमित की तरफ से ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। फंदे पर लटकने से विवाहिता की मौत होना आया है।