{"_id":"6a6e4e1d7d0e64e2c607dec2","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107665-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Sun, 02 Aug 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/सेंथल। टांडा सादात गांव निवासी विवाहिता शबाना की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
गांव पंडरी समीप बरौर निवासी मोहम्मद यामीन ने पुलिस को बताया कि बेटी शबाना का निकाह पांच साल पहले गांव टांडा सादात निवासी सैयाद से हुआ था। उस दौरान गृहस्थी का सामान भेंट भी किया था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये और एक बुलेट बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर शबाना को घर में रोकने को तैयार नहीं थे। शबाना को पीटा गया। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, जिसके बाद पंचायत हुई। उसमें सुसराल वालों ने दहेज की मांग न करने का वादा किया था लेकिन अडिग नहीं रहे। दहेज की मांग करते हुए पीटते रहे। अब गला दबाकर हत्या कर दी।
टांडा सादात में शबाना के गले में दुपट्टे का फंदा लगा मिला। शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। महिला के परिजनों ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई होगी।-- -- -- -- -- -- नीलेश मिश्रा, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पंडरी समीप बरौर निवासी मोहम्मद यामीन ने पुलिस को बताया कि बेटी शबाना का निकाह पांच साल पहले गांव टांडा सादात निवासी सैयाद से हुआ था। उस दौरान गृहस्थी का सामान भेंट भी किया था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये और एक बुलेट बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर शबाना को घर में रोकने को तैयार नहीं थे। शबाना को पीटा गया। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, जिसके बाद पंचायत हुई। उसमें सुसराल वालों ने दहेज की मांग न करने का वादा किया था लेकिन अडिग नहीं रहे। दहेज की मांग करते हुए पीटते रहे। अब गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
टांडा सादात में शबाना के गले में दुपट्टे का फंदा लगा मिला। शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। महिला के परिजनों ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन