फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies in suspicious circumstances in Bareilly

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, पति समेत दो हिरासत में

Fri, 18 Aug 2023 04:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Aug 2023 04:15 PM IST
सार

विवाहिता के पति के दूसरी युवती से संबंध हैं, जिसका वह विरोध कर रही थी। घटना से एक दिन पहले पति अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था। हालांकि रात में प्रेमिका अपने घर वापस आ गई। पति भी लौटा आया था। अगली रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances in Bareilly
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव राठ में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाहिता के पति के दूसरी युवती से संबंध हैं, जिसका विवाहिता विरोध कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पति समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


गांव लखनपुर निवासी मृतका के भाई ने बताया कि उन्होंने चार साल पूर्व अपनी बहन शारदा (24 वर्ष) की शादी शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ही गांव राठ निवासी सुरेंद्र से की थी। आरोप है कि सुरेंद्र का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते दिनों वह अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया था। जिसकी शिकायत भी लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत की थी। इस घटना के बाद उसकी प्रेमिका अपने परिवार वालों के पास पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'पत्नी किसी और से करती है बात': सुसाइड नोट लिख पति ने दी जान, चार साल पहले किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्नी कर रही थी अवैध संबंध का विरोध 

मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन शारदा अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। इस पर पति उसके साथ मारपीट करता था। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि शारदा की मौत हो गई है। मृतका के तीन साल का बेटा है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते पुलिस से शिकायत की है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

प्रेमिका के पति को भी धमकाया था 

मायके पक्ष के मुताबिक आरोपी का जिस लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, हाल ही में उसकी शादी रामपुर जिले के एक गांव से तय हो गई थी। जब आरोपी को प्रेमिका की शादी तय होने की बात पता चली तो उसने प्रेमिका के पति को फोन कर पहले धमकाया और बाद में उसके अश्लील फोटो व मैसेज उसके नंबर पर भेज दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed