फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman dies during treatment, report dowry killing

विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, रिपोर्ट दहेज हत्या में तरमीम

Thu, 03 Sep 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies during treatment, report dowry killing
अपराध - फोटो : अमर उजाला
बरेली। निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले को दहेज हत्या में तरमीम कर दिया गया है। वहीं, उसके मायके वालों ने तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बाकरगंज निवासी नसीम अहमद ने बताया, उनकी बहन सीमा का निकाह पिछले साल आठ अगस्त को मठ लक्ष्मीपुर के अली अहमद से हुआ था। पति अली अहमद, सास नाजिरा, जेठ सईद, रईस, वली अहमद आदि उसे मायके से दहेज में तीन लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। 25 अगस्त को बहन सीमा ने फोन करके बताया कि ससुराल वाले उसे जहर देकर फंदा लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अगले दिन वह बहन की ससुराल पहुंचे तो पता चला कि सीमा को ससुरालियों ने जहर दे दिया और वह अस्पताल में भर्ती है। उनकी शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने दहेज के लिए हत्या की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार देर रात सीमा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि हुई है। हालांकि सीमा के मायके वालों का आरोप है कि उसे तेजाब पिलाया गया। इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि मुकदमे को दहेज हत्या में तरमीम कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed