फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman died under suspicious condition

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sat, 20 Apr 2024 06:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Apr 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
भमोरा। रामपुर बुजुर्ग के मजरा नाथा गोटियां में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने अंतिम संस्कार रुकवाकर पुलिस को गांव बुला लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने बेटी राधा (25) की शादी सात साल पहले भमोरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग के मजरा नाथा गोटियां निवासी युवक से की थी। धर्मवीर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह के समय वह गेहूं काटने गए थे। बच्चों की देखभाल के लिए साथ में रहने वाली छोटी बहन गुड्डी सुबह के समय चाय लेकर कमरे में गई तो देखा भाभी मृत पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन

तुरंत ही उसने खेत पर जाकर इसकी सूचना भाई को दी। उन्होंने ससुराल वालों को इस बारे में बताया। इसके बाद वह अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे थे। गांव आए ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। उन्होंने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। सूचना पर सीओ आंवला भमोरा थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस की जांच में सामने आया कि बृहस्पतिवार रात दवा खाने के लिए पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पति ने इसकी सूचना राधा के मायके वालों को भी दी थी। मामले में ट्रेनी आईपीएस डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed