{"_id":"67cc9d0b01359c6cd00fb4cb","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104073-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
बिशारतगंज के गांव दसीपुर की मृतका रीता का फाइल फोटो
- फोटो : प्रदर्शनी में सामान खरीदते न्यायाधीश।
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के दसीपुर गांव में शनिवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामला खुदकुशी का बता रही है। गांव में चर्चा है कि विवाहिता ने गृह कलह के कारण जान दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दसीपुर निवासी जितेंद्र की शादी सात वर्ष पूर्व बदायूं के थाना दातागंज के गांव खलीलपुर निवासी नेत्रपाल की पुत्री 30 वर्षीय रीता के साथ हुई थी। रीता को एक पांच वर्ष का बेटा रिषभ व एक छह माह की बेटी दर्शिका है। रीता के ससुर रामबाबू ने बताया कि वह शनिवार को रिश्तेदारी में गए हुए थे। इस दौरान रीता का कमरा कमरे में फंदे पर लटकता हुआ मिला।
सूचना पर थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मेविस टॉक फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम लिए भेज दिया। सूचना पाकर रात तक रीता के मायके वाले पहुंचे और रीता के पिता नेत्रपाल यादव ने आरोप लगाया कि रीता का उसके ससुराल वाले शादी के बाद से उत्पीड़न करते आ रहे हैं। आए दिन मारपीट कर ढंग से खाने-पीने को नहीं देते थे। रीता अक्सर शिकायत किया करती थी। मायके से कोई आता था तो उसे मिलने नहीं दिया जाता था। रीता को मायके भी नहीं भेजते थे। उन्होंने बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
--
रामबाबू के एक बेटे की हो चुकी है मौत
रामबाबू यादव का एक बेटा राकेश करीब तीन साल पहले खुदकुशी कर चुका है। रामबाबू के चार बेटे थे। एक के खुदकुशी करने के बाद बाकी बचे तीन बेटे में बड़े बेटे की शादी नहीं हुई। दूसरे नंबर के जितेंद्र से रीता का विवाह हुआ था। एक बेटा अविवाहित है।