फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman beaten and thrown on railway track, case registered against five

Bareilly News: विवाहिता को पीटकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, पांच पर केस दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown on railway track, case registered against five
आंवला। विवाहिता को पीटकर रेलवे ट्रैक पर फेंकने के आरोप में पांच लोगों पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहम्मदपुर पथरा निवासी सियाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 14 साल पहले बेटी उषा की शादी जिला बदायूं के गांव मई निवासी रामौतार के साथ की थी। बेटी को ससुराल पक्ष के लोग आए दिन प्रताड़ित करते हैं। तीन साल पहले बेटी की पिटाई लगाकर उसे छत से फेंका था। इससे उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस में शिकायत करने पर दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौता भी हुए, पर ससुराली पक्ष ने अपनी हरकतें नहीं छोड़ी। 28 दिसबंर को बेटी को बेरहमी से पीटकर बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंक गए। बमुश्किल लोगों की मदद से बेटी मायके आई। उधर पति ने उसकी झूठी गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन



पिता ने बताया कि आरोपी पति दूसरी शादी करना चाहता है। इसलिए बेटी को प्रताड़ित करता है।कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी पति रामौतार, मुन्नी देवी, लालू, मुकेशी व विजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed