{"_id":"64c23ef430d12da6a7071114","slug":"married-man-sexually-abusing-girl-and-made-obscene-video-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जीजा के शादीशुदा दोस्त ने युवती को जाल में फंसाया, दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जीजा के शादीशुदा दोस्त ने युवती को जाल में फंसाया, दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो
Thu, 27 Jul 2023 03:25 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Jul 2023 03:25 PM IST
सार
पीड़ित युवती ने बताया कि वह बड़ी बहन के यहां बरेली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। जीजा का दोस्त भास्कर अक्सर घर आता था। उसने नौकरी का झांसा देकर उसे फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में हरियाणा के गुरुग्राम निवासी युवती के साथ उसके जीजा के शादीशुदा दोस्त ने दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़ित युवती ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने बताया कि वह बड़ी बहन के यहां बरेली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बहन के पति का दोस्त भास्कर अक्सर घर आता था। भास्कर ने युवती को उसकी बहन के खिलाफ भड़काया और नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- प्रेमी बना हैवान: कमरे में बंदकर प्रेमिका को बेल्ट से पीटा, रोती रही पीड़िता, नहीं पसीजा आरोपी का दिल
विज्ञापन
आरोपी ने कहा कि वह नौकरी लगवाने के बाद उससे शादी कर लेगा। युवती अपनी बहन की अलमारी में रखे तीन लाख रुपये और जेवर लेकर गुरुग्राम जाने की बात कहकर घर से निकली। लेकिन भास्कर उसे अपनी कार से आईवीआरआई परिसर में ले गया।
वहां भास्कर ने रुपये और जेवर ले लिए। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कई महीनों तक साथ रखा। इस बीच भास्कर की पत्नी आ गई और उसने युवती से मारपीट की।
देहरादून में बनाया अश्लील वीडियो
भास्कर की पत्नी परिजनों के साथ मायके चली गई तो भास्कर ने उसे तलाक देने की बात कही। भास्कर युवती को देहरादून और मुक्तेश्वर भी ले गया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। उधर, युवती की बहन उसकी खोजबीन कर रही थी।भास्कर युवती की बहन के साथ उसे ढूंढने का नाटक भी करता रहा। भास्कर ने युवती को इज्जतनगर के धौरेरा माफी में कमरे में रखा था। एक दिन युवती की बहन ने भास्कर को कॉल की, तब युवती पीछे से चीखने लगी। इस पर युवती की बहन को भास्कर पर शक हो गया।
ये भी पढ़ें- Honey Trap: लड़की ने की वीडियो कॉल, उतार दिए अपने कपड़े, बुरे फंसे 'दरोगा जी'
युवती की बहन उसे लेने पहुंची तो भास्कर ने अभद्रता की। किसी तरह वह बहन को वहां से लाई। उधर, युवती की आईडी से भास्कर ने उसकी बहन और परिजनों के खिलाफ झूठी शिकायतें भी कर दीं। पीड़ित युवती ने आरोपी भास्कर के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।