{"_id":"5cf4081cbdec22076c4ee4f7","slug":"many-trains-including-sadbhavana-express-will-be-canceled-from-june-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 20 दिन मुश्किल भरा होगा ट्रेन का सफर, बिहार आने-जाने वाली ट्रेनें अधिक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 20 दिन मुश्किल भरा होगा ट्रेन का सफर, बिहार आने-जाने वाली ट्रेनें अधिक प्रभावित
Mon, 03 Jun 2019 01:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले 20 दिन तक ट्रेन का सफर मुश्किल भरा रह सकता है। सियालदह आनंद विहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें छह जून से रद्द रहेंगी। सोमवार से शुरू हुए इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह समस्या होगी। इस दौरान बिहार की ओर जाने और आने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। कई ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। कुछ को रद्द किया जाएगा और कुछ के रूट बदले जाएंगे।
विज्ञापन
छह जून तक चलने वाले रेलवे के परिचालन सप्ताह के दौरान उत्तर रेलवे के सभी रेल मंडल अपने-अपने मंडल में ट्रेनों को राइट टाइम चलाने की कोशिश करेंगे। इस बीच बिहार के दानापुर समेत कई स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग काम शुरू होने से ट्रेनों की चाल बिगड़ेगी। उत्तर रेलवे ने दानापुर रेल मंडल में इंटरलॉकिंग काम के चलते 25 मई को ही निरस्त और रूट बदल कर चलाई जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी थी। यह स्थिति 22 जून तक बनी रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना होगा। बिहार होकर आने वाली ट्रेनें देरी से आएंगी। नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी, मालदा टाउन, पंजाब मेल, लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस का इस दौरान टाइम टेबल प्रभावित रहेगा। इसके चलते अमृतसर-सहसरसा के बीच चलने वाली गरीब रथ रविवार को रद्द रही। सोमवार से अपर लाइन की ट्रेनों पर असर दिखने लगा।
विज्ञापन
जून में ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
13119-13120 सियालदह-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 7 से 18 जून तक और 22355-22356 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 6 से 21 जून तक रद्द रहेगी। 12317-12318 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 9 से 19 जून, 12327-12328 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 11 से 18 जून, 12369 हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस नौ से 19 जून तक बिहार की ओर बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी। 21 जून तक कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित हो सकती हैं। डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर प्रभाष राघव ने बताया कि दानापुर रेल मंडल में इंटरलॉकिंग का काम शुरू हुआ है। ऐसे में कुछ ट्रेनों को निरस्त और कुछ को रूट बदल कर चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
अप लाइन पर लिया गया डेढ़ घंटे का सेमी ब्लॉक
रेलवे ने सोमवार को अपलाइन पर डेढ़ घंटे का सेमी ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक के पत्थरों को सेट करने का काम किया। ब्लॉक दोपहर 2:15 से 3:35 बजे तक लिया गया। मुरादाबाद से आई ट्रैक मेंटिनेंस मशीन के जरिए ट्रैक पर यह काम किया गया। अप लाइन पर पत्थर डालने का काम पिछले दिनों पूरा किया गया था। अब तक पत्थरों को सेट नहीं किया जा सका था।
मालगाड़ी के इंजन के सामने आई गाय
कचहरी हाल्ट के पास सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे डाउन लाइन पर एक गाय मालगाड़ी के इंजन के सामने आ गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लिए। मालगाड़ी आउटर पर होने की वजह से स्पीड काफी कम थी। ऐसे में गाय की जान बच गई। हादसे का असर ट्रेनों के संचालन पर नहीं हुआ।
दुर्गियानी, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को रोकना पड़ा
अप लाइन की 12355 दुर्गियानी और 15903 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को सोमवार को तकनीकी कारणों से रोकना पड़ा। दुर्गियानी एक्सप्रेस करीब 30 मिनट शाहजहांपुर और डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 20 मिनट तक रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। लाइन क्लीयर मिलने के बाद दोनों ट्रेन को रवाना किया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।