फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many trains going towards Purvanchal-Bihar will remain affected till June 18

Railways: पूर्वांचल-बिहार की ओर जाने वाली कई ट्रेनें 18 जून तक रहेंगी प्रभावित; इनको किया गया निरस्त

Mon, 10 Jun 2024 05:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 05:38 AM IST
सार

लखनऊ और समस्तीपुर रेल मंडल में दोहरीकरण, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के काम होंगे। मेगा ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों को नियंत्रित, रि-शेड्यूल और मार्ग बदल कर चलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Many trains going towards Purvanchal-Bihar will remain affected till June 18
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-जाने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में 18 जून तक प्रभावित रहेंगी। इस दौरान लखनऊ और समस्तीपुर रेल मंडल में मेगा ब्लॉक के दौरान दोहरीकरण, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के काम कराए जाएंगे। इस दौरान कई ट्रेनों को नियंत्रित, रि-शेड्यूल और मार्ग बदल कर चलाया जाएगा।

विज्ञापन


इन ट्रेनों को किया जाएगा नियंत्रित
12 जून को चलने वाली 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 14 जून को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस, नौ और 10 जून को चलने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस को रास्ते में एक घंटे तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इनको किया रि-शेड्यूल
10, 11, 12, 13, 14, 16, 17 व 18 जून को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-अनंद विहार एक्सप्रेस, 15 जून को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 10 जून को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 10 व 17 जून को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस, नौ से 17 जून तक चलने वाली 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस एक से तीन घंटे तक रि-शेड्यूल कर चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed