{"_id":"5e8068dc8ebc3e7691043269","slug":"many-people-injured-in-a-road-accident-in-badaun-up-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: खाई में पलटी हाथरस से लौट रही पिकअप गाड़ी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: खाई में पलटी हाथरस से लौट रही पिकअप गाड़ी, आठ घायल
Sun, 29 Mar 2020 02:54 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 29 Mar 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के कादरचौक इलाके में रविवार सुबह एक पिकअप गाड़ी भदरौल गांव के पास अचानक खाई में पलट गई। घटना में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाकी लोग बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। मोहन नगला ग्राम के रहने वाले करीब 20-25 लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि ये लोग हाथरस जिले में एक कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन की वजह से उनके पास खाने पीने की चीजें खत्म हो गईं।
इसलिए उन्होंने अपने परिचित की पिकअप गाड़ी मंगवाई और सभी लोग अपने घर लौट चले। रास्ते में भदरौल गांव के पास अचानक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे पिकअप सवार लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
हादसे में मोहन नगला निवासी हेतराम, शेर सिंह, गंगा सरन, पप्पू, काशी, श्याम सिंह समेत करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी लोगों के मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को एंबुलेंस से उझानी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।