फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two people died after crushed by a car in shahjahanpur

Shahjahanpur News: सुबह टहलने निकले बुजुर्गों को कार ने रौंदा, बर्तन व्यापारी समेत दो की मौत

Thu, 31 Oct 2024 01:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 01:44 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बर्तन व्यापारी समेत तीन बुजुर्गों को रौंद दिया, जिससे दो की मौत हो गई। तीसरा गंभीर घायल हो गया। 

विज्ञापन
two people died after crushed by a car in shahjahanpur
इसी कार से हुई थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में गुरुवार तड़के टहलने निकले बर्तन व्यापारी समेत तीन बुजुर्गों को कटरा हाईवे पर इको गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


जलालाबाद के मोहल्ला गोपालनगर निवासी बर्तन व्यापारी विनोद गुप्ता उर्फ गुरक्खे (60) उनके साथी मोहल्ला गांधीनगर निवासी कृष्णपाल कुशवाहा (64) और दयालनगर मोहल्ले के निवासी 63 वर्षीय रामरक्ष पाल मिश्रा तड़के साढ़े चार बजे टहलने निकले थे।
विज्ञापन


Budaun Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि जैसे ही वे लोग श्रीराम टॉकीज के सामने बरेली हाईवे पर पहुंचे। बरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने ई-रिक्शा को बचाने के फेर में तीनों बुजुर्गों को रौंद दिया। गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि हाईवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ दिया।

Trending Videos

इनकी मौके पर ही मौत 
हादसे में विनोद गुप्ता उर्फ गुरक्खे और कृष्णपाल कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। रामरक्ष पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में इको कार क्षतिग्रस्त हो गई। भागने का प्रयास कर रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया।

पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed