फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four people died in road accidents on diwali in Pilibhi

दिवाली पर हादसों ने छीनीं खुशियां: पीलीभीत में मंदिर जा रहे तीनों युवकों की मौत, अमरिया में ग्रामीण की गई जान

Fri, 01 Nov 2024 01:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 01:49 PM IST
सार

Road Accident News: पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा हुआ। घर पर दिवाली पूजन के बाद मंदिर जा रहे तीन युवकों की बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। उधर, अमरिया में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिससे एक ग्रामीण की जान चली गई। 

विज्ञापन
Four people died in road accidents on diwali in Pilibhi
मृतकों के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में घर पर दिवाली पूजन के बाद गांव से कुछ दूर स्थित मंदिर जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार देर रात न्यूरिया क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। 

विज्ञापन


न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव शहादतगंज के निवासी प्रदीप कुमार (22), शिवकुमार (23) व गिरीश कुमार (35) दिवाली पर्व की खुशियां मनाने के बाद गांव से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले थे। बताया जाता है कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिवाली के चलते मार्ग पर आवाजाही न होने से काफी देर तक हादसे की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मेला देखकर जा रहे ग्रामीण की मौत
अमरिया क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई। अमरिया क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी सुखदेव (30) बुधवार शाम अमरिया में रामलीला मेला देखने आया था। रात लगभग 11 बजे सुखदेव बाइक से घर जा रहा था। बरेली-सितारगंज हाईवे पर लाहौर गंज के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए। 

Budaun Road Accident: हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, बरेली के दंपती और उनके बच्चों समेत छह की मौत

हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां सुखदेव को मृतक घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव सिगनापुर निवासी धीरज कुमार गंभीर घायल था, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके भाई सुबोध कुमार को मामूली चोटे आई हैं। 

सड़क हादसे में सुखदेव की मौत होने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग सीएचसी पहुंच गए। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

खबर से संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed